बस्ती। जनता को न्याय त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के लिए 14 मार्च 2026 को बस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जनपद न्यायालय परिसर, कलेक्टेªट मुख्यालय और समस्त तहसील मुख्यालयों में होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राज बाबू ने बताया कि इस लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 के तहत मामले, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना से संबंधित प्रतिकर याचिकाएं, श्रम और पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण, विद्युत और जलकर विवाद, सेवा और सेवानिवृत्तिक लाभ से जुड़े मामले, राजस्व और अन्य सिविल वादों का निपटारा किया जाएगा।
सचिव ने कहा कि प्राथमिकता उन मामलों को दी जाएगी जिनका समाधान सुलह-समझौते के आधार पर संभव हो। इस पहल से लंबित वादों का निस्तारण तेजी से होगा और जनता को राहत मिलेगी।

No comments:
Post a Comment