<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 23, 2025

भव्यता के साथ श्री चित्रगुप्त पूजा संपन्न

प्रख्यात समाजसेवी स्व.डा अशोक जी के स्मृति में असहायो में बटे भोज्य प्रसाद 


गोरखपुर। राष्ट्रीय सेवा परिषद व डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में श्री अशोक ऐश्वरम विला, नौका बिहार, रेल विहार कॉलोनी, तारामंडल स्थित मंदिर में बड़ी संख्या में उपस्थित चित्रांश परिवारों ने भगवान श्री चित्रगुप्तजी महाराज की वैदिक रीति से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सभी परिवारों के सदस्यों ने श्री चित्रगुप्तजी महाराज का पूजन करने के पष्चात् ”सामूहिक कलम-दावात की विशेष पूजा भी की व तत्तपश्चात हवन, महाआरती ,प्रसाद वितरण व गरीब परिवारों को सहायता प्रदान किया गया। 
इस अवसर पर सर्वप्रथम श्री चित्रगुप्तजी की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शोडश पूजन किया गया। जिसमें कायस्थ समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित बड़ी संख्या में चित्रांश परिवारों ने हिस्सा लिया। तत्पष्चात् प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुश्पांजलि अर्पित की गयी। पूजा-अर्चना के बाद  सभागार में समस्त चित्रांष परिवारों द्वारा सामूहिक रूप से कलम-दावात की पूजा की गयी। जिसके तहत सभी ने पहले से वितरित भगवान श्री चित्रगुप्तजी महाराज के चित्र से युक्त पृश्ठ पर विभिन्न देवी-देवताओं एवं श्री चित्रगुप्तजी के ही अनेक नामों को अंकित  किया। बाद में सभी ने लिखित पत्रों को भगवान श्री चित्रगुप्तजी की प्रतिमा के समक्ष अर्पित कर दिया। इसके बाद सामूहिक रूप से हवन और महाआरती का कार्यक्रम भक्तिपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न हुआ। अन्त में सभी लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण हुआ। ” सामूहिक कलम-दवात पूजन, हवन, महाआरती व प्रसाद वितरन “उपरान्त आस-पास के मन्दिर¨ के समीप कायस्थ रत्न लोकप्रिय राजनेता व समाजसेवी स्व. डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में असहायो मे भोज्य प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए (प्रख्यात समाजसेवी ) श्री दुर्गा बाबू व पूर्व रेलवे अधिकारी इंजीनियर प्रदीप कुमार व  प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ मनोज कुमार कहा कि जहाॅं तक कायस्थ समाज की बात है, इस समाज ने आरंभ से ही अपनी क्षमता व प्रतिभा से पूरे राष्ट्र को सषक्त बनाने की कोशिश की है और कभी अपने लिए संघर्ष का रास्ता नहीं चुना बल्कि  देश के विकास में अपना हर सम्भव योगदान करता रहा। विहिप के जिला मंत्री व उद्यमी  इं. संजीत कुमार श्रीवास्तव व रेलवे एक्टिविस्ट इं. रंजीत कुमार ने कहा कि सभी त्यौहार सभी के लिए विशेष महत्व रखता है लेकिन विभिन्नता में एकता के प्रतीक इस भारत देश में कोई पर्व किसी एक वर्ग के लिए ही नहीं सभी के लिए महत्वपूर्ण है। आज के इस पर्व का संचालन सामाजिक कर्मयोगी मंजीत कुमार (बाबू) ने किया, साथ ही सभी आगंतुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सर्वश्री फिजीशियन सुधांशू शंकर, मेजर डॉ अमित कुमार, डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव,आनंद श्रीवास्तव, डा0ओ0पी0श्रीवास्तव जी,  डॉ पी के श्रीवास्तव,डॉ श्री प्रकाश,दीपक श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, नीतिन जी,अनिलजी इं0प्रदीप कुमार,डाॅ0 मनोज कुमार श्रीवास्तव ,इं0रंजीत कुमार, ई0 संजीत कुमार, मंजीत बाबु ,मनीष चन्द,अजय श्ंकर, इं0 रवि प्रकाश, डाॅ0 श्रीप्रकास, डाॅ0 प्रभात श्रीवास्तव, इंजी.अनुभव कुमार, शिवेश स्यागी,विजय श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव,,ए.केे.सिह,राजेेश सिंह ,अजय श्ंकर, मनीष चन्द श्रीवास्तव,प्रमोद, अनिल, शिव प्रकाश, डा प्रवीनं श्रीवास्तव जी, रोहित श्रीवास्तव,चन्दन, इं. प्रखर इं .अनुभव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।     


                                                     


                                                 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages