बस्ती। होटल बालाजी प्रकाश में मरवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजीव त्यागी एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ला रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “हर महिला स्वयं में एक शक्ति है, बस उसे जागने की जरूरत है।”
शालिनी सिंह ने महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उनकी प्रभावशाली उपस्थिति और आत्मविश्वास से भरे वक्तव्य ने पूरे मंच का वातावरण ऊर्जावान बना दिया।
डांडिया नाइट कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बालिकाएं और शहरवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उमंग, उत्साह और जागरूकता का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला।


No comments:
Post a Comment