बस्ती। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।
महिला थाना टीम में महिला कांस्टेबल बिंदा बिन्द, महिला होमगार्ड मीरा गुप्ता तथा म0पी0आर0डी0 रंजना शामिल रहीं। टीम द्वारा जिला अस्पताल, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार सहित भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया।
अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, बालिका सुरक्षा हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 108 तथा साइबर अपराध शिकायत हेतु 1930 नंबर की जानकारी दी गई। साथ ही, महिलाओं को साइबर क्राइम से बचाव, आत्मरक्षा व सतर्कता के लिए प्रेरित किया गया।
महिला थाना टीम ने महिलाओं को सशक्तिकरण काउंसलिंग भी दी और उनसे आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में निर्भीक होकर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
अभियान के दौरान एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा 40 लोगों की चेकिंग की गई, जिसमें एक व्यक्ति का माफीनामा भरवाकर सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।
डॉ. शालिनी सिंह ने बताया कि “मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। पुलिस हर समय उनके साथ है।”

No comments:
Post a Comment