<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 23, 2025

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, एंटी रोमियो टीम ने की चेकिंग


बस्ती। थाना सोनहा की महिला सुरक्षा केंद्र/एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया तथा मनचलों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
उप निरीक्षक जय प्रकाश तिवारी, उप निरीक्षक देव मुनि सिंह, कांस्टेबल विमलेश यादव एवं कांस्टेबल अर्चना यादव के नेतृत्व में टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोखा, शंकरपुर, शेखापुर, दरियापुर, भोलापुर एवं आदमपुर में जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की उपस्थिति में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी सशक्तिकरण के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों से अवगत कराते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों  जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1098 (बाल सहायता) के बारे में बताया।
टीम ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर एंटी रोमियो चेकिंग अभियान भी चलाया गया। चेकिंग के दौरान 25 व्यक्तियों को चेक किया गया तथा 02 युवकों से माफीनामा भरवाकर भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की चेतावनी दी गई।
थाना सोनहा पुलिस का यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages