<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 27, 2025

मां की चौकी में हुआ मां के सभी रूपों का गुणगान


गोरखपुर। नवरात्र का पर्व व्यक्ति में त्याग व दृढ़ इच्छाशक्ति और ईष्वरीय सत्ता के प्रति आस्था का भाव जगाता है। श्री अशोक ऐश्वरम विला परिवार द्वारा सामाजिक व धार्मिक के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए भारतीय सांस्कृतिक परम्पराओं को जीवंत बनाये रखने के लिए हर संभव प्रयास करती है और आगे भी इसे निरंतरता प्रदान की जाती रहेगी ऐसी उम्मीद हैं।   नवरात्र मे आराधना व् व्रत का अपना महत्व है और इससे मात्र जगत जननी मॉं दुर्गा की भक्ति ही हासिल नहीं होती वरन् आत्मषक्ति भी प्राप्त होती है। 
उक्त उद्गार मां की चौकी व् अराधना व फलाहार कार्यक्रम मे बतौर अतिथी डॉ  किरन व् अर्चना देवी संयुक्त रूप से कहीं। नवरात्र के अवसर पर शीतला प्रसाद फूलमती देवी शिक्षा संस्थान, सेवा परिषद ,मांगरीश वेलफेयर ट्रस्ट व् डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस एसोसिएशन के  तत्वावधान में द्वारा निकट के मंदिरों के पास गरीब असहाय ओं में फल मिष्ठान का वितरण किया गयाl स्थानीय श्री अशोक ऐश्वरम विला, रेल विहार कॉलोनी, तारामंडल परिसर  पर आज मां की चौकी, अराधना व फलाहार कार्यक्रम का आयोजन भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मां की चुनरिया, मां का दरबार, पहाड़ों वाली मां, चलो बुलावा आया है, हो रंग दे ओ रंग दे चुनरिया सतरंगी, मां की महिमा, मेरी मां जैसी कोई नहीं, प्यारा सजा है दरबार, मां के दर से कोई खाली नहीं जाता सहित बड़ी संख्या में भजनों का रसपान हुआ, सभी की प्रस्तुति मनभावक रही।
डॉ विभा व श्रीमती स्मिता ने संयुक्त रूप से कहा कि शारदीय नवरात्र के अवसर पर चैत्र नवरात्र की ही भॉंति ही हिन्दू धर्मावलम्बियों द्वारा शक्ति की अधिश्ठात्री देवी मॉं दुर्गा की उपासना की जाती है ,भारतीय संस्कृति की अपनी विषेशता है जिसे बनाये रखने के लिए हमें अपनी रीतियों एवं परम्पराओं का निर्वाह करना अपेक्षित है। फलाहार कार्यक्रम के जरिए हमारी भावनात्मक एकता को बल मिलता है।  
अंत में आयोजन करता श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तवा ने सभी आगंतुक मां भक्तों के प्रति आभार व् धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस धार्मिक भक्ति पूर्ण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप श्रीमती सुषमा श्रीवास्तवा,रीना त्रिपाठी जयसवाल,संध्या जायसवाल, काजल श्रीवास्तव,सोनी गिरी, श्रद्धा मिश्रा, डा प्रतिभा, डॉ प्रिथिका,मनीषा, सौम्या ,अनुष्का, अनिशंका  सहित बड़ी संख्या में मां भक्त  उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages