अयोध्या। मड़ना पूरा बाजार स्थित राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज में समाजवादी चिंतक स्व. राज बहादुर यादव की सातवीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव रहे। उन्होंने स्व. राज बहादुर यादव के चित्र पर पुष्प अर्पितकर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि राज बहादुर यादव सच्चे समाजवादी सिपाही थे। उन्होंने समाज और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया तथा ग्रामीण क्षेत्र मांझा में शिक्षा की अलख जगाने के लिए विद्यालय की स्थापना की। सुरेश यादव ने कहा कि हम सबको मिलकर उनके सपनों को साकार करना होगा और उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि स्व. राज बहादुर यादव ने क्रांतिकारी सेनानी राजबली यादव और मित्र सेन यादव दादा के पदचिह्नों पर चलकर गरीब, वंचित और दीन-दुखियों की सेवा की तथा समाज को नई दिशा देने में अपना अमूल्य योगदान दिया।
कार्यक्रम का संचालन सूर्यकांत पांडे ने किया,जबकि अध्यक्षता लड्डू लाल यादव ने की।
इस अवसर पर स्व. राज बहादुर यादव के पुत्र, विद्यालय के निदेशक एवं कार्यक्रम के आयोजक एडवोकेट रवि यादव ने अपने पिता को स्मरण करते हुए कहा कि मैं उनके अधूरे मिशन को पूरा करूंगा और शिक्षा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उनके बताए मार्ग पर चलूंगा। उन्होंने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयशंकर पांडे, श्याम लाल यादव, अनिल यादव, राम ललित यादव, शमशेर यादव, रक्षा राम यादव, सपा नेत्री रोली, डॉ. अवधेश यादव, सोनू यादव, वासुदेव यादव, भानु यादव, शिवबरन यादव एवं विजेंद्र यादव सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्व. राज बहादुर यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment