<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 26, 2025

हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन

गोरखपुर। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय महानगर गोरखपुर द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  डां. रमापति राम त्रिपाठी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कृतिमान स्थापित कर रहा है। आज विश्व में भारत का डंका बज रहा है। सशक्त भारत का निर्माण करना ही उद्देश्य है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। आज देश प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण ही शक्तिशाली बना है। नरेंद्र मोदी की कुशल नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर की ओर । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर की राह पर तेजी से अग्रसर है। स्वदेशी को अपनाना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र सेवा है। हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी।भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर। 
स्वदेशी का मतलब जो भारत में  निर्मित हो। आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करेगा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर संकल्प अभियान कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 
विधायक विपिन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से देश हर क्षेत्र में अग्रणी।
कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर संयोजक राजेश गुप्ता द्वारा किया गया। संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया।
इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह, राजेश गुप्ता, ब्लाक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल व  दिलीप यादव,  मनोज अग्रहरी, निखिल मोठानी, आदित्य गुप्ता, इन्द्र मणि उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, शशिकांत सिंह, बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, पदमा गुप्ता, जितेन्द्र चौधरी जीतू, श्वेता श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, रत्नेश मौर्या, महानगर पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष गण, अभियान के मंडल संयोजक गण व  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages