<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 26, 2025

मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सर्किलवार निम्नांकित कार्यक्रम हुआ सम्पन्न


बस्ती। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत आज अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन में सर्किलवार निम्नांकित कार्यक्रम सम्पन्न कराए गए।
1. सर्किल सदर क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना वाल्टरगंज अन्तर्गत स्कूल हंसराज लाल इंटर कॉलेज गनेशपुर।
2. सर्किल कलवारी क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में  थाना दुबौलिया अन्तर्गत विद्यालय रामप्रताप उदय प्रताप इंटर कॉलेज भटपुरवा।
3. सर्किल रूधौली क्षेत्राधिकारी सुश्री स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थाना सोनहा अंतर्गत विद्यालय किसान इण्टर कॉलेज भानपुर। 
4. सर्किल हर्रैया क्षेत्राधिकारी संजय सिंह के पर्यवेक्षण में थाना हर्रेया अंतर्गत विद्यालय सावित्री देवी इण्टर कॉलेज भदावाल में पुलिस टीम ने जाकर छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। ‘गुड टच-बैड टच’ की सम्यक जानकारी दी गई साइबर क्राइम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
- महिलाओं से सम्बन्धित समस्त हेल्प लाइन नंबर 
1090 वीमेन पावर लाइन
1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
181 महिला हेल्पलाइन
112 पुलिस आपातकालीन सेवा
102 स्वास्थ्य सेवा
108 एंबुलेंस सेवा
साइबर हेल्पलाइन नंबर - 1930 के बारे में जानकारी दी गई विषम परिस्थितियों में किस प्रकार अपनी रक्षा स्वयं करनी है उसके बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया एवं उनसे बात चीत करके उनके मन में बैठे हुए डर को दूर किया गया। बालिकाओं को जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई। इस अवसर पर सभी संबंधित थाने की पुलिस टीम महिला शक्ति केंद्र प्रभारी एवं एंटी रोमियो टीम व पिंक बूथ के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages