<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 27, 2025

डीएम और एसपी ने समाधान दिवस में सुनी जन समस्या, दिया आवश्यक निर्देश


बस्ती। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना नगर पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर आम जन की समस्याओं को सुन कर उसके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

थाना नगर पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जिसमें फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी बस्ती ने इस अवसर पर कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष, और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच मौके पर जाकर की जाए और उनका समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद, कानून व्यवस्था, और अन्य जनसामान्य से संबंधित मुद्दों पर तत्काल कार्रवाही के लिए संयुक्त राजस्व-पुलिस टीमें गठित की गईं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का न निस्तारण पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से हो, ताकि आम जनता का विश्वास प्रशासन पर बना रहे। इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य जटिल मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध जांच और समाधान के निर्देश दिए गए। विशेष बिंदु:भूमि विवाद और कानून व्यवस्था से संबंधित अधिकांश शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण के लिए संयुक्त टीमें गठित की गईं। जनता से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने हेतु प्रभावी कदम उठाए गए। थाना समाधान दिवस में राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages