<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 27, 2025

"मिशन शक्ति फेज -5.0" के तहत एन्टी रोमियो स्क्वॉड द्वारा चलाया गया बालिका सुरक्षा अभियान


संत कबीर नगर। शासन की मंशा के अनुसार पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान में बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु एंटी रोमियो टीम, महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या व महिला कांस्टेबल शिल्पा तिवारी, माधुरी शाह, महिला पीआरडी लक्ष्मी रीमा, पूनम देवी, बिंदा महिला थाना जनपद संत कबीर नगर द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान  के अंतर्गत आज सिटी क्षेत्र में भ्रमण कर बालिका /महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया। महिला बीपीओ को आवश्यक आदेश निर्देश से अवगत कराया गया।

इस अभियान के तहत विद्यालय मौलाना आजाद इंटर कालेज खलीलाबाद में जाकर बालिकाओं को मिशन शक्ति के बारे में व आत्मरक्षा के बारे में बताया गया तथा थाने पर लाकर एक दिवस के लिए थानाध्यक्ष भी बनाया गया साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 व 1098, 108,102, 1930 साइबर हेल्प लाइन तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के  संबंध में  जानकारी दी गई। कुल बालिकाओं की संख्या 150 रही  और उनके बीच महिला सुरक्षा स्वावलंबन और नारी सशक्तिकरण से संबंधित 150 पंपलेट वितरित किए गए।

एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान खलीलाबाद पर जाकर लोगों को जागरूक किया गया। 30 व्यक्तियों से पूछताछ किया गया। 02 शोहदे से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages