<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 22, 2025

डीआईजी के निर्देश पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत रेंज पुलिस द्वारा चलाया गया व्यापक अभियान


बस्ती। पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी के निर्देशन मे रेंज के जिलो द्वारा मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा एक माह के लिए संचालित अभियान “मिशन शक्ति 5” के अंतर्गत प्रदेशभर में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने हेतु व्यापक अभियान चलाया गया। 
जनपद बस्ती के थानों पर गठित महिला पुलिस टीम/शक्ति दीदी/एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा बस स्टेशन, बाजार, विद्यालय व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग कर महिलाओ व छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया। उन्हें गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा एवं महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबरकृ1090, 181, 1076, 112, 1098, 102, 108 आदि के संबंध मे विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।
जनपद संत कबीरनगर की महिला बीट पुलिस अधिकारियों व शक्ति दीदी द्वारा गांव, कस्बों, स्कूल-कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों, कानूनी प्रावधानों व सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पम्पलेट वितरित किए गये तथा हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया।
जनपद सिद्धार्थ नगर की महिला बीट पुलिस अधिकारियो द्वारा महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा उपायों व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। शारदीय नवरात्र को दृष्टिगत रखते हुए मंदिरों, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु महिला पुलिस बल की तैनाती की गयी तथा एंटी रोमियो टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। छात्राओं को निर्भीक होकर शिक्षा प्राप्त करने व आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages