<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 23, 2025

जर्जर सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर सपा नेता श्याम यादव ने सौपा ज्ञापन


बस्ती। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव श्याम यादव ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि बस्ती-महुली सम्पर्क मार्ग से कृष्णा भगौती सोनिहा घाट सम्पर्क मार्ग के बीच कृष्णा भगौती से जोगीपुर मार्ग का मरम्मत कराया जाय।
ज्ञापन देने के बाद सपा नेता  श्याम यादव ने बताया कि बस्ती- महुली सम्पर्क मार्ग से कृष्णा भगौती सोनिहा घाट सम्पर्क मार्ग के बीच कृष्णा भगौती से जोगीपुर मार्ग  की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। 2 किलोमीटर के मार्ग में यात्रियों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन दुर्घटनायें होती रहती हैं। स्कूली छात्रों और व्यापारियों को सर्वाधिक असुविधा होती है। यह मार्ग जोगीपुर, चन्दो, मल्हवारा, अगई भगाड, न्यौरीगाडा, कुसरौत, पाथरभीत, जुआ जाता, धौरहरा, महादेवा, गलवा, कन्दौरा, नरायनपुर, पाल्हा, रखौना, बगियापार, प्रतापपुर, कुरहा पट्टी, पिपरा गौतम, बडवारे, सुकरौली, सपहा, दयालपुर, देवाडीहा, निरंजनपुर,  इटैली, सोधिया, देवाडीहा आदि गावों को शहर से जोड़ता है। बड़ी संख्या में श्रमिक इस मार्ग से गुजरते हैं। बरसात के दिनों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। उन्होने मांग किया कि बस्ती- महुली सम्पर्क मार्ग से कृष्णा भगौती सोनिहा घाट सम्पर्क मार्ग के बीच कृष्णा भगौती से जोगीपुर मार्ग का मरम्मत तत्काल प्रभाव से कराया जाय।
डीएम को सम्बोधित ज्ञापन सौंपने के दौरान सपा नेता श्याम यादव के साथ मुख्य रूप से हेमन्त चौधरी, काली प्रसाद यादव, गिरीश चन्द्र, लालचंद यादव, डब्लू यादव, सचिन के साथ ही अनेक क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages