<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 2, 2025

संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की बैठक में संगठन के विस्तार एवं सदस्यता पर चर्चा


बस्ती। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की जिला इकाई द्वारा ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन कल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर एवं विक्रमजोत के सभागार में किया गया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से संगठन के विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। इस दौरान परशुरामपुर एवं विक्रमजोत ब्लॉक के कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें परशुरामपुर से सावित्री वर्मा संयोजिका, श्वेतांक कुमार सिंह अध्यक्ष, श्रीकांत यादव महामंत्री, शालू वर्मा कोषाध्यक्ष, आशुतोष कुमार  उपाध्यक्ष, आशुतोष पाण्डेय  संगठन मंत्री, अजय कुमार वर्मा  मीडिया प्रभारी, रितेश प्रताप सिंह विधिक सलाहकार  सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। एवं विक्रमजोत से सारिका संयोजिका, अम्बिकेश दत्त पाण्डेय अध्यक्ष, फिरोज महामंत्री, अखिलेश कोषाध्यक्ष, जयशंकर उपाध्यक्ष, संजू सिंह संगठन मंत्री, अमरेश - मीडिया प्रभारी, रजनी को विधिक सलाहकार सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
इस दौरान बैठक में भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष डॉ सुधाकर पाण्डेय, मण्डल संयोजक संजय कुमार पाण्डेय, जिलासंयोजिका अनीता चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी,  संदीप कुमार, देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रज्ञा सिंह, प्रीति रानी, ममता, निशा देवी, अनामिका शाहू, चांदनी, ज्योति कौशल, संगीता, दृष्टि सिंह, संगीता वर्मा, संगीता, अनीता जायसवाल, रेखा देवी, अनिता वर्मा, ममता यादव, सुमन वर्मा, मोहित, फिरोज, आरती शुक्ला, अर्चना, खुश्बू, दिनेश, अखिलेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages