गोरखपुर। बतौर अध्यक्ष 04 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान पाकर कृष्ण कुमार ने कहा कि मुझे गर्व है अपने भारतीय जनता पार्टी पर जिसने मुझे गोरखपुर महानगर में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद का कमान मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को दिया जिसको मैंने सफलतम 4 वर्ष पूर्ण किया। इसके लिए मैं अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार और जिन-जिन प्रगतिशील कार्यकर्ताओं की बदौलत में इस मुकाम पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया उनको मैं हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं। आज इसके उपलक्ष्य में गेस्ट हाउस में उपस्थित होकर सभी कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर वह मुंह मीठा कराकर मुझे बधाई दिया मैं सभी का आभार ज्ञापित करता हूं।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमृतलाल भारती, महामंत्री दुर्गेश कोरी, उपाध्यक्ष अखिलेश आर्या, महानगर मीडिया प्रभारी इंजीनियर बृजमोहन, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र गौतम, युवा नेता अजय गौतम सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment