<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 29, 2025

लालगंज में 276 युवाओं को मिला मुफ़्त टैबलेट


बस्ती ( कुदरहा )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से संचालित स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत शुक्रवार को लालगंज स्थित राम नरेश लवकुश डिग्री कॉलेज परिसर में युवक एवं युवतियों को मुफ़्त 276 टैबलेट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, विशिष्ट अतिथि अमृत वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे जी ने कहा “मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का यह अभिनव प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा। टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा की आधुनिक सुविधाएँ घर बैठे प्राप्त होंगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी। सरकार का यह संकल्प युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
विशिष्ट अतिथि अमृत वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा आज का यह दिन हमारे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। स्वामी विवेकानंद युवा आत्मनिर्भर योजना के माध्यम से सरकार ने यह साबित कर दिया है कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। अब हमारे विद्यार्थी तकनीकी साधनों से जुड़कर शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के नए अवसरों तक पहुँच पाएंगे। यह टैबलेट केवल एक उपकरण नहीं बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने की कुंजी है।”
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक  वीरेन्द्र कसौधन ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में अनुराग पाल राजन, खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज, प्रधान संघ अध्यक्ष  धर्मेन्द्र चौधरी, प्रबंधक वीरेंद्र कसौधन, राम फेर वरुण, कृष्णा कुमार सहित कॉलेज के शिक्षकगण एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages