<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 29, 2025

नाबालिग को भगा ले जाने वाला बाल अपचारी गिरफ्तार


संतकबीरनगर। थाना बखिरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया।

जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 325/2025 धारा 87, 137(2), 352, 351(3) बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(5ए), 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट थाना बखिरा जनपद संतकबीर नगर के मामले में वांछित बाल अपचारी को कस्बा बखिरा के नगर पंचायत कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

विदित हो कि वादिनी द्वारा को थाना बखिरा पर वादिनी की नाबालिग पुत्री को उपरोक्त बाल अपचारी द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना बखिरा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त बाल अपचारी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages