<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 29, 2025

परिवहन आयुक्त ने किया बस्ती सम्भागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण


बस्ती। बी0एन0 सिंह, परिवहन आयुक्त, उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा गुरुवार को सम्भागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा कार्यालय में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को देखकर सन्तोष व्यक्त किया गया था। निरीक्षण के दौरान आयुक्त के द्वारा श्रीमती किताबुन्निसा, अंषकालिक सफाईकार से वार्ता करके उसका हाल-चाल पूछा था। तत्समय श्रीमती किताबुन्निसा के द्वारा परिवहन आयुक्त से अनुरोध किया गया था कि वर्ष 2004 से वह सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती में अंशकालिक सफाईकार के रूप में कार्य करते हुए उन्हे मात्र 750 प्रतिमाह का ही भुगतान प्राप्त हो रहा है जो कि बढ़ती हुई मॅहगाई को देखते हुए पर्याप्त नहीं है, तथा पारिश्रमिक में वृद्धि हेतु प्रार्थना की गयी।
परिवहन आयुक्त महोदय द्वारा तत्काल ही अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) एवं वित्त नियंत्रक को प्रदेष भर में कार्यरत अंषकालिक सफाईकार के रूप में कार्यरत सभी कार्मियों के वेतन में वृद्धि का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किये जाने के निर्देष दिये गये थे तथा मुख्यालय पहुॅचने पर तत्काल ही उक्त प्रस्ताव को शासन प्रेषित कर दिया था। तक से अब तक परिवहन आयुक्त महोदय के द्वारा उक्त के सम्बन्ध में शासन को नियमित अनुस्मरण कराया जाता रहा, जिसके फलस्वरूप शासन द्वारा सम्पूर्ण उ0प्र0 के परिवहन कार्यालयों में कार्यरत अंशकालिक सफाईकार को श्रम विभाग के शासनादेष एक अक्टूबर 2024 में निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दिये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। परिवहन आयुक्त की इस मानवीय पहल केे फलीभूत होने पर सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती में कार्यरत अंषकालिक सफाईकार श्रीमती किताबुन्निसा एवं  दिलीप विष्वकर्मा द्वारा परिवहन आयुक्त महो का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages