<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, December 25, 2023

विराट व्यक्तित्व को देखते हुये महात्मा गांधी ने दी मालवीय जी को महामना की उपाधि- ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

 बस्ती।  पण्डित मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन कांग्रेस पार्टी दफ्तर पर समारोह पूर्वक मनाया गया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ के आवाह्न पर इकट्ठा हुये कांग्रेसजनों ने मालवीय जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके योगदान को याद किया। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा मालवीय जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा का साथ नही छोडा। कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होने बीए तक शिक्षा प्राप्त की और 1884 से एक सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक के रूप में सेवायें देने लगे। 1887 में उन्होने नौकरी छोड़ दी और राष्ट्रवादी हिन्दी साप्ताहिक के संपादक बन गये और देश सेवा से जुड़ गये। पूरा देश चिरकाल तक उनका ऋणी रहेगा।


जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा मालवीय जी दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। उनके विराट व्यक्तित्व को देखते हुये महात्मा गांधी ने उन्हे महामना की उपाधि दिया। प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में मालवीय जी ने जो अलख जगाया उसका दूसरा उदाहरण नही मिलता। इस अवसर पर लालजीत पहलवान, अतीउल्लाह सिद्धीकी, राजेन्द्र चतुर्वेदी, गुड्डू सोनकर, अलीम अख्तर, अशोक श्रीवास्तव, सुधीर यादव, राजबहादुर निषाद, सुनील कुमार पाण्डेय, मो. अशरफ, डीएन शास्त्री, लक्ष्मी यादव, समसुद्दीन, प्रशान्त, सर्वेश शुक्ल, अशफाक आलम कुरेशी, अभिषेक सिंह सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages