- अधिशाषी अधिकारी ने उपस्थित जन समुदाय को विकसित भारत संकल्प का दिलाया शपथ
बस्ती। आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का नगर में जोरदार स्वागत हुआ। पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह और अधिशासी अधिकारी सुश्री कीर्ति सिंह ने नगर पंचायत के कैंप कार्यालय परिसर में रथ की अगवानी किया। पूर्व प्रमुख श्री राना ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर जनता विश्वास करती है। गरीब कल्याण योजनाओं से युवाओं और महिलाओं का जीवन स्तर सुगम हुआ है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य के प्रति हम सभी की जिम्मेदारी बढ़ी है। श्री राना ने कहा कि नौ वर्षों की सरकार में मोदी ने भारत के मस्तक को पूरी दुनिया में ऊंचा किया है।

No comments:
Post a Comment