बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के दोफड़ा गांव के दो लोगों के बीच में मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला बोल दिया।
आपको बताते चलें कि दोफड़ा गांव के पलटूराम ने कलवारी थाने पर दिलीप कुमार और उसके दो बेटे व पत्नी बिंदु पर अपने बेटे राजकुमार को मारने पीटने का आरोप लगाया है। पलटूराम का कहना है कि शनिवार को रात 8:00 बजे मेरा लड़का खेत की सिंचाई कर रहा था कुछ पानी दिलीप कुमार की खेत/ सहन में चला गया जिससे नाराज होकर दिलीप कुमार पुत्र हरिश्चंद्र उसके दो बेटे शशि कपूर और ऋषि कपूर और उसकी पत्नी बिंदु लाठी डंडा और धार-दार हथियार से राजकुमार के ऊपर हमला बोल दिया जिससे राजकुमार का सर फट गया। वह बेहोश होकर गिर गया उसे उठाने के लिए पलटूराम का दूसरा बेटा दिग्विजय पहुंचा उसे भी मारा पीटा गया जिससे उसका भी सर फट गया। पलटू राम द्वारा 112 नंबर पर सूचना दिया गया सरकारी एंबुलेंस से सीएससी बनहरा लेकर पहुंचे। दोनों पुत्र की हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

No comments:
Post a Comment