<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 27, 2023

15 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार


गोरखपुर। 15 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 02 किलो 800 ग्राम यूरिया के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से शराब बनाने का उपकरण एवं घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद हुई है।
प्रभारी निरीक्षक बांसगांव के नेतृत्व में उप निरिक्षक धर्मेन्द्र सोनी मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्त मुन्ना पुत्र त्रिलोकीनाथ निवासी गोहली बसंत थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर को 15 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 02 किलो 800 ग्राम यूरिया के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से प्लास्टिक की बाल्टी मय ढक्कन बन्द , 08 पतिली एल्युमिनियम , एक पतीला एल्युमिनियम , 08 टीन ऊपर से कटे हुए , 02 प्लास्टिक की बाल्टी  20 लीटर, 03 ड्रम प्लास्टिक 50 लीटर, 30 अदद प्लास्टिक के डब्बे 15 लीटर, 08 हीटर मय तार, 01 ठेला ,एक पहियेदार  लोहा का , 05 बोरा गुड़ वजन लगभग एक कुन्तल , एक  प्लास्टिक बोरा फिटकरी वजन करीब 25 कि.ग्रा., नौसादर 800 ग्राम, यूरिया 2kg  व घटना में प्रयुक्त एक अदद स्कूटी रजि0 न0 UP53ED8130  को बरामद किया गया । 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages