<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 27, 2023

अप्रेन्टिसशिप के लिए उद्योगों/अधिष्ठानों को कराएं पंजीकृत


संत कबीर नगर। प्रधानार्या, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण मेंहदावल उदय नारायण ने बताया है कि निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उ०प्र०, लखनऊ के द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मेंहदावल (ग्राम व पोस्ट- भगौसा) सन्त कबीर नगर में प्रत्येक माह के अन्तिम तिथि (30 व 31) को अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाता है। मेला में प्रतिभाग के लिए दिये गये निर्देशों का अनुपालन किया जाना सुनिश्चित करें। जनपद में स्थापित उद्योंगो/अधिष्ठानों में अधिक से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को शिशिक्षुओं को प्रशिक्षण हेतु योजित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त उद्योंगो/अधिष्ठानों को (NAPS) पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर पंजीकृत किया जाना सुनिश्चित करें, अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर पंजीकरण कराने हेतु संस्थान में उपस्थित होना तथा उद्योंगो/अधिष्ठानों का भारत सरकार/उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना NAPS CM-APS से लाभ ले सकते है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages