बस्ती। बीते 23 दिसम्बर को दोफड़ा गाँव में मामूली विवाद में पलटू राम के दो पुत्रों को उसी गाँव के निवासी दिलीप के परिवार ने पीट दिया। जिसका एफआईआर कलवारी थाने में दर्ज है।
एफआईआर दर्ज होने के बाद घायलों का मेडिकल न कराए जाने को लेकर दिग्विजय पुत्र पलटू राम ने एसपी को पत्र दिया है। दिग्विजय ने पत्र के माध्यम से एसपी को बताया है कि उक्त घटना के सम्बंध में प्रार्थी के पिता द्वारा 24 दिसम्बर को सुबह 09 बजे कलवारी धाने पर प्राथिमिकी दर्ज किये जाने हेतु प्रार्थनापत्र दिया गया पुलिस द्वारा शाम को मुकदमा दर्ज किया गया कलवारी पुलिस द्वारा प्राथी व उसके भाई का आज 27 दिसम्बर 2023 तक मेडिकल नहीं कराया गया है। प्राथी जिलाचिकित्सत्य में भर्ती था जिसे कल शाम को डिस्वार्ज कर दिया गया प्रार्थी के सिर में एक दर्जन से अधिक टांके लगे है व भाई मेडिकल कालेज में भर्ती है जिसकी हालत बहुत ही गम्भीर है।
दिग्विजय ने पत्र के माध्यम से एसपी से छोटे भाई का मेडिकल कराने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने व चोट की प्रवृतित को देखते हुये धारा 307 के तहत कार्यवाही कारये जाने की मांग की है।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment