- अनधिकृत रूप से चलने वाले यात्री वाहनों के खिलाफ चलेगा सघन अभियान : परिवहन आयुक्त
- जाचं आठ-आठ घंटों की शिफ्ट में करेगा चेकिंग, लगेगी चक्रानुक्रम ड्यूटी
लखनऊ। परिवहन मंत्री के निर्देश पर 11 अगस्त से 14 अगस्त तक अनधिकृत रूप से संचालित यात्री वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सभी आरटीओ व एआरटीओ व यात्री कर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शुक्रवार को इस बाबत परिवहन आयुक्त चन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि शिकायतें मिल रही थीं कि कई मार्गों पर अनधिकृत रूप से यात्री वाहनों का संचालन हो रहा है। कहा कि प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण मार्गों पर प्रवर्तन टीम द्वारा चक्रानुक्रम ड्यूटी लगाते हुए जांच की जायेगी। कहा कि जांच दल द्वारा 08-08 घंटे की शिफ्ट में काम होगा, इसमें सुबह 06 बजे से अपराह्न 02 बजे तक, अपराह्न 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं रात्रि 10 बजे से प्रात: 06 बजे तक यानी 24 घंटे प्रवर्तन टीम जांचकर अनधिकृत वाहनों के संचालन पर अंकुश लगायेगी।
परिवहन आयुक्त ने बताया कि किसी प्रवर्तन अधिकारी के समक्ष किसी प्रकार की कठिनाई या व्यक्तिगत समस्या हो तो उनके स्थान पर अन्य किसी प्रवर्तन अधिकारी की ड्यूटी लगाकर संबंधित अधिकारी इसकी सूचना तत्काल मुख्यालय को दिया जायेगा। बताया कि प्रवर्तन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के एआरएम से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें भी साथ लेकर अनधिकृत संचालन की चेकिंग कार्रवाई में अनधिकृत वाहनों को रोडवेज डिपो/वर्कशाप में खड़ी करेंगे। बताया कि सभी एआरटीओ प्रतिदिन की कार्रवाई की सूचना मुख्यालय को उपलब्ध करायेंगे। इस कड़ी में डीटीसी लखनऊ जोन सुरेंद्र कुमार ने अपनी प्रवर्तन टीम के साथ लखनऊ-उन्नाव और समीपस्थ हाईवे रूट पर कई अनधिकृत यात्री बसों की चेकिंग करवाई और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।
.jpg)
No comments:
Post a Comment