<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 11, 2023

आईड्राप डालकर चिड़ियाघर में कर्मचारी करेंगे प्रवेश

लखनऊ। शहर में तेजी से फैल रहे आंखों के संक्रमण को देखते चिड़ियाघर प्रशासन ने गेट पर ही सेनेटाइजर और आईड्राप रखवाया है। चिड़ियाघर में प्रवेश करने से पहले कर्मचारियों को सेनेटाइजर और आईड्राप डालने के बाद ही प्रवेश दिया जायेगा।


 

प्राणि उद्यान की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि बहुत सारे कर्मचारी जैसे कीपर और सफाईकर्मी जो सीधे तौर पर वन्यजीवों के सम्पर्क में रहते हैं, जिससे उन्हें संक्रमण होने की सम्भावना अधिक रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राणि उद्यान का प्रत्येक कर्मचारी सेनेटाइजर से हाथ सेनेटाइज करके आंखों में आईड्रॉप डालकर ही प्राणि उद्यान में प्रवेश करेंगे। प्राणि उद्यान की निदेशक ने कहा कि इस व्यवस्था से प्राणि उद्यान में कार्यरत कर्मचारियों की आंखों में संक्रमण फैलने की सम्भावना भी कम रहेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages