<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 4, 2022

रेलवे मजिस्ट्रेट शिवम कुमार की हुई भावभीनी विदाई

 गोरखपुर। काफी समय से पूर्वोत्तर रेलवे के रेलवे मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात शिवम कुमार का स्थानांतरण हो जाने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के वरिष्ठ अधिकारियों सहित आरपीएफ जवानों ने सोमवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी।

मिली जानकारी के अनुसार शिवम कुमार रेलवे मजिस्ट्रेट गोरखपुर के स्थानांतरण पर फर्रुखाबाद पद भार ग्रहण करने के लिए रेलवे मजिस्ट्रेट कार्यभार से मुक्त हुए। जिस के क्रम में सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जंक्शन के एसी लाउंज में विदाई समारोह के कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी व आरपीएफ के जवानों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ तथा माल्यार्पण कर आदर भाव से विदाई किया गया इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनकी कृतियों को याद किया गया कि कैसे वह अपने कार्यकाल के दौरान अपने सहयोगियों के साथ समरसता भाव में मिलकर कार्य किया करते थे तथा न्यायिक पद पर बैठकर सही न्याय दिया करते थे। इस दौरान विदा हो रहे रेलवे मजिस्ट्रेट ने विदाई समारोह के आयोजन कर्ताओं को धन्यवाद दिया तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक पालन भविष्य में करने की सलाह देते हुए विदा हो गए।

इस अवसर पर अधिवक्तागण ,अभियोजन, अधिकारी ,आरपीएफ ,जीआरपी के स्टाफ इत्यादि वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages