बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने 6 जुलाई को आयोजित होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने का निर्देश सभी केन्द्राध्यक्षों को दिया है। उन्होने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सभी सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि प्रवेश परीक्षा में निर्धारित गाइडलाईन/समयावधि का शतप्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। सभी केन्द्राध्यक्ष शतप्रतिशत जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराये।
उन्होने बताया कि परीक्षा के दौरान सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक तथा केन्द्राध्यक्ष को छोड़कर किसी को भी मोबाइल अथवा इलेक्ट्रानिक डिवाइस साथ रखने की अनुमति नही होगी। ए.पी.एन. डिग्री कालेज के प्राचार्य एस.पी. सिंह ने कहा कि केन्द्राध्यक्ष निर्धारित क्रमानुसार प्रश्नपुस्तिका का वितरण 15 मिनट पूर्व करायेंगे तथा परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट तक ही परीक्षार्थियों का प्रवेश लिया जायेंगा। इसके बाद किसी भी दशा में अभ्यर्थी का प्रवेश नही लिया जायेंगा। समस्त परीक्षा केन्द्रों का कलेक्शन सेण्टर ए.पी.एन.पी.जी. कालेज को बनाया गया है। परीक्षार्थी अपने साथ परीक्षा कक्ष में पानी की बोतल नही ले जा सकेंगे। परीक्षा में अभ्यर्थी काले बाल पेन का ही प्रयोग करेंगे।
अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र ने कहा कि प्रत्येक केन्द्र पर लगाये गये सीसी टीबी कैमरे वर्किंग की स्थिति में रखे, इसका केन्द्राध्यक्ष विशेष ध्यान देंगे। उन्होने कहा कि प्रत्येक केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जायेंगा। उन्होने सभी केन्द्राध्यक्षो को निर्देशित किया किया परीक्षार्थियों का मोबाइल, पाठ्य पुस्तक, बैंग जमा कराने के लिए अलग कक्ष निर्धारित करेंगे तथा जमा करने के लिए कर्मचारी तैनात करेंगे। बैठक में एएसपी दीपेन्द्रनाथ चौधरी, विश्वविद्यालय के जनपद प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह, एसडीएम सदर शैलेष दुबे, आन्नद श्रीनेत, डी.एस. यादव, सादुल्ला खॉन, संजय शर्मा, नागेन्द्र सिंह सहित सभी केन्द्राध्यक्ष/प्रभारी उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment