<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 4, 2022

सर्राफा व्यापारी की लूट, हत्या मामले में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

 - हत्यारे लुटरों के गिरफ्तारी की मांग

बस्ती। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि कुशीनगर जनपद के पटरेवा थाना क्षेत्र के नारायण कोठी बाजार में सर्राफा व्यापारी जयराम वर्मा हत्याकाण्ड का खुलासा कर दोषियों को कठोर दण्ड दिलाया जाय।

ज्ञापन सौंपते हुये कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि गत 6 जून को सरार्फा व्यापारी जयराम वर्मा की लूट और लूट के प्रयास में निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस लूट और हत्याकाण्ड का अभी तक कोई खुलासा न होने से परिवार और स्थानीय लोगों में रोष है। बताया कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू पिछले 25 दिनों से लूट के खुलासे की मांग को लेकर अनशन पर हैं किन्तु प्रशासन अभी तक लूट और हत्याकाण्ड मामले का खुलासा नहीं कर सका है। कांग्रेसजनों ने मांग किया कि सर्राफा व्यापारी जयराम वर्मा हत्याकाण्ड का खुलासा कर दोषियों को कठोर दण्ड दिलाया जाय।

ज्ञापन सौंपने वालों में दुर्गेश त्रिपाठी, विकास वर्मा, पवन वर्मा, मोहम्मद जलील, सोमनाथ निषाद ‘संत जी’, अर्जुन कन्नौजिया, विकास सोनी, राम प्रकाश, लवकुश गुप्ता, आदर्श पाठक, संदीप श्रीवास्तव, नवीन सोनी आदि शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages