<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 4, 2022

अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार किये जाने की मांग

 बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र से एक गांव से नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर छोड़ दिया। वह इलाके में आजाद घूम रहा है। पीड़ित नाबालिग के पिता ने पुलिस अधीक्षक, डीजीपी, मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार किये जाने की मांग किया है।

अभियुक्तों के खिलाफ पैकोलिया थाने में आईपीसी की धारा 363, 366, 376 एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। बताते चले परसरामपुर निवासी दीपक पाठक पुत्र गंगा प्रसाद तथा छावनी थाना क्षेत्र के पांवड़ निवासी आनंद मिश्रा पुत्र बलराम मिश्र ने नाबालिग का 05 जून को गांव से ही अपहरण कर लिया। 06 जून को दीपक पाठक को पुलिस ने अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया। जबकि आनंद मिश्रा को 18 जून को गिरफ्तार किया गया। लेकिन उसका चालान न कर पुलिस ने थाने से ही छोड़ दिया। पीड़िता के पिता ने कहा आनंद मिश्रा के रसूख तले दबी पैकोलिया पुलिस उसे बचा रही है।


ऐसा प्रतीत होता है कि मौजूदा थानाध्यक्ष के रहते अभियुक्त की गिरफ्तारी संभव नही है। इस मामले में पीड़िता ने आनंद मिश्रा पर साफ आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उन्होने उसका यौन शोषण किया और बाद में शादी से मुकर गये और जुबान बंद रखने को कहा। पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में लिखा है कि अभियुक्त का कोई रिश्तेदार अपर पुलिस अधीक्षक है, उसकी राजनीतिक पहुंच भी है, जिसके दबाव में आकर पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तार नही कर रही है। उन्होने कहा यदि अभियुक्त की गिरफ्तारी नही हुई तो स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे प्रकरण की जानकारी देंगे और न्याय की मांग करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages