बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के यज्ञशाला में साधको द्वारा नवरात्रि के सामूहिक गायत्री अनुष्ठान की पूर्णाहुति यज्ञ संपन्न हुआ द्य बासंती नवरात्रि नए संवत्सर 2 अप्रैल को प्रारंभ हुआ, नित्य सायं मंदिर परिसर में 6ः00 बजे से 8ः00 बजे तक प्रज्ञा पुराण की पावन कथा शक्तिपीठ के पुजारी/परिव्राजक स्वामी दयाल, श्याम पांडे, दिनकर द्वारा संगीतमयी कार्यक्रम होती रही द्य आज 10 अप्रैल को नवरात्रि के समापन एवं भगवान श्री राम के जन्म दिवसोत्सव के रूप में गायत्री यज्ञ प्रातः 7ः00 बजे शक्तिपीठ के संस्थापक ट्रस्टी रामचंद्र शुक्ल द्वारा मुख्य यजमान के रूप में देव पूजन एवं यज्ञ प्रारंभ हुआ, जिसमे 1 बजे तक हजारों भाइयों बहनों ने पंच कुंडीय यज्ञ संपन्न किया
शक्तिपीठ के परिव्राजक कपिल देव, नितेश, हरिशंकर ने यज्ञ संचालन किया परिजन के के पांडे, राजकुमार, पी०एन० दूबे,रेखा चौधरी एवं अन्य भाइयों बहनों ने स्वयं सेवक तथा उपाचार्य की भूमिका में श्रद्धा पूर्वक संपन्न कराया द्य नवरात्रि का पारण 11 अप्रैल को होगा जिसमें सामूहिक सह भोज (भंडारा) प्रातः यज्ञ पूर्णाहुति 10ः00 बजे के बाद प्रारंभ होगा द्य वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने सभी लोगो से परिवार तथा हित मित्रो के साथ सामूहिक सह भोज (भंडारा) में आने की अपील भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदम्बिका पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, विशाल, राजकुमार, महेश्वरानंद, शिवम, विवेकानंद, अमन,मोनू, श्रवण कुमार, दीपक, संतोष, त्रिलोकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment