बस्ती। थाना मुंडेरवा पुलिस, थाना लालगंज पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना लालगंज में वांछित चल रहे पच्चीस हजार के इनामिया 04 अन्तर्जनपदीय गौ तस्करों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर तीन अवैध तमंचा, एक चाकू व कारतूस बरामद किया गया।
थाना मुंडेरवा पुलिस, थाना लालगंज पुलिस व एण्टी नारकोटिक्स टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना लालगंज जनपद बस्ती पर पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के गौ तस्करी में वांछित चल रहे रूपये 25,000/- के इनामिया अभियुक्त सीबू जायसवाल पुत्र हरिहर जायसवाल निवासी ग्राम पकड़िया पुरवा पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को 10/11 अप्रैल की रात्रि समय करीब 03ः50 बजे मुंडेरवा से महादेवा मार्ग पर कोरिया के पास पुलिया से उसके अन्य तीन साथियों सुनील कुशवाहा पुत्र रामबच्चन कुशवाहा ग्राम निवासी कसौरा थाना सेवरही, लालबाबू पुत्र बीरु यादव निवासी ग्राम गौरी श्रीराम थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर, अरविन्द यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी ग्राम तरगटीया करमपट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया । पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया, जिसमें प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा बृजेन्द्र पटेल के बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी एवं अभियुक्त सिबू जयसवाल पुत्र हरिहर जयसवाल के दाहिने पैर के घुटने में गोली लगी है जिन्हें इलाज हेतु सदर अस्पताल बस्ती ले जाकर थाना मुंडेरवा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


No comments:
Post a Comment