<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 11, 2022

प्रातः 08 बजे से शुरू होगी विधान परिषद सदस्य की मतगणना

 बस्ती। बस्ती, सिद्धार्थनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य की मतगणना मंगलवार 12 अप्रैल को प्रातः 08.00 बजे से शुरू होंगी। उक्त जानकारी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होने इस कार्य के लिए तैनात सभी मतगणना सुपरवाईजर, मतगगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर प्रातः 07.00 बजे शिवहर्ष पी.जी. कालेज में पहुॅचेगे, वहॉ लगे ड्यिटी चार्ट में अपना टेबल नम्बर देखकर स्थान ग्रहण करेंगे। उन्होने कड़े निर्देश दिये है कि कोई भी कार्मिक पेन, मोबाइल, कागज आदि लेकर अन्दर नही जायेंगा।


उन्होने बताया कि मतगणना के दौरान मतपत्र को अस्वीकार करने के लिए कोई चिन्ह नही, खाली स्थान पर चिन्ह, कई मतदान, मतदाता की स्पष्ट पहचान, अधिमान को शब्दों में दर्शाया गया तथा गैर सरकारी वस्तु से चिन्हित किया गया, की मोहर उपलब्ध करायी जायेंगी। प्रत्येक मतपत्र जिसे अस्वीकार किया जायेंगा, उसे प्रत्याशी के एजेण्ट को दिखाकर कारण वाली मोहर लगायी जायेंगी तथा वास्तविक कारण पर सही का निशान लगाया जायेंगा। इस पर मतगणना सुपरवाईजर द्वारा हस्ताक्षर किया जायेंगा। किसी प्रकार का विवाद होने की स्थिति में अन्तिम निर्णय रिटर्निग आफिसर द्वारा किया जायेंगा।

मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि सभी मतगणना कार्मिक परिचय पत्र के साथ मतगणना स्थल पर प्रवेश करेंगे। उन्हें वहॉ पर मतगणना के लिए आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होने सभी मतगणना प्रपत्रों को सावधानीपूर्वक भरने का निर्देश दिया।

एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि गणना के लिए कुल 14 टेबल लगायी गयी है। बारी-बारी से सभी 37 मतपेटिकाए गड्डी बनाने के लिए टेबल पर लायी जायेंगी। 25-25 मतपत्रों की गड्डी बनाकर एक बाक्स में रखा जायेंगा। गड्डी बनाने के उपरान्त सभी 14 टेबल पर प्रत्याशीवार गड्डी तैयार की जायेंगी, वैध-अवैध मतपत्र की जॉच की जायेंगी तथा प्रथम अधिमान के मतपत्रों की गिनती शुरू की जायेंगी। मतगणना के संबंध में विस्तार से जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. विवेक ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र पाण्डेय तथा सभी मतगणना कार्मिक उपस्थित रहें।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages