<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 10, 2022

दो जाली नोट करोबारी गिरफ्तार

 बस्ती। थाना सोनहा पुलिस द्वारा नरखोरिया बाजार से जाली नोटों का कारोबार करने वाले दो अभियुक्तों को रुपये 52,400/- जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया। 


प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र मय पुलिस बल द्वारा 09 अप्रैल को समय करीब 19ः50 बजे थाना सोनहा क्षेत्रान्तर्गत नाराखोरिया बाज़ार से जाली नोटों का कारोबार करने वाले दो अभियुक्तों आभास कुमार उर्फ सर्वेन्द्र पुत्र चैतुराम निवासी ग्राम परसा कुतुब और जितेन्द्र कुमार सोनी पुत्र रामदुलारे निवासी ग्राम खैरा थाना सोनहा जनपद बस्ती को रुपये 52,400/- जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक लैपटॉप, एक स्कैनर/ प्रिंटर, एक पेपर कटर, सेलो टेप, स्टील पटरी (स्केल) और मोटर साइकिल गाड़ी संख्या UP-51-AB-1053, एक LENOVO Ideapad 303, एक Pendrive 32 GB (Sandisk) 02 एंड्राइड मोबाइल, 18 पेज पर अर्द्धनिर्मित नोट, एक काले रंग का बैग, मोबाइल चार्जर बरामद हुआ है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages