<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 28, 2026

जिले में पर्यटन विकास को मिली रफ्तार, 901 लाख की 11 परियोजनाएं स्वीकृत


बस्ती। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य योजना में बस्ती जनपद की विभिन्न विधानसभाओं के लिए कुल 901 लाख रुपये की 11 पर्यटन विकास परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। विभाग द्वारा संस्था को निर्देशित किया गया है कि सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को शीघ्र लाभ मिल सके।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं में प्रमुख रूप से धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर दिया गया है।
मंत्री ने बताया कि हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के चतुर्भुजी मंदिर लोनिया के लिए 75 लाख रुपये, महादेवा स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर के लिए 65 लाख रुपये, रूधौली क्षेत्र के भानपुर स्थित बैडवा समय माता मंदिर के लिए 78 लाख रुपये तथा महादेवा के रामजानकी मंदिर के लिए 72 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के बाबा भारीनाथ शिव स्थल के विकास हेतु 106 लाख रुपये तथा बस्ती सदर क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग कैम्पियरगंज स्थित कोडरा चौराहे के शिव मंदिर के लिए 107 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
पर्यटन मंत्री ने आगे बताया कि बस्ती सदर विधानसभा के भदेश्वरनाथ गांव स्थित शिवधाम श्री बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर के लिए सर्वाधिक 200 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं रूधौली विधानसभा में बहुउद्देशीय सुविधाओं के लिए 44 लाख रुपये, महादेवा के ग्राम चंगेरवा गगिया कोहल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 65 लाख रुपये, बस्ती मुख्यालय स्थित कबीर आश्रम मूडघाट में 45 लाख रुपये तथा हर्रैया क्षेत्र के ऐतिहासिक श्री तपसीयंधाम आश्रम में 44 लाख रुपये की धनराशि बहुउद्देशीय अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु स्वीकृत की गई है।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages