बस्ती। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था, राजस्व वसूली एवं कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए और इसमें पिछड़ रहे विभाग कार्ययोजना बनाकर विशेष अभियान चलाएं।
उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को समय-समय पर सैम्पलिंग की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। न्यायालय से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि धारा 34, 116, 80 एवं वरासत से जुड़े मामलों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां न होने पाएं। इसके लिए समय-समय पर अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन., जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार सहित तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर सरोज, आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, उप निदेशक प्रशासन मण्डी परिषद ज्योति यादव, सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत खालिद सिद्दीकी, सहायक आयुक्त औषधि नरेश मोहन दीपक, खान अधिकारी प्रशान्त कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment