<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 17, 2022

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशसन का चुनाव में प्रमेन्द्र अध्यक्ष, वैभव बने महासचिव

 बस्ती । रविवार को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशसन कार्यकारिणी के पदाधिकारियांं का चुनाव प्रदेश सचिव विजय पाण्डेय की देख रेख में गिदही पावर हाउस के निकट स्थित एक मेडिकल सेन्टर पर सम्पन्न हुआ। सर्व सम्मति से प्रमेन्द्र कुमार जिला अध्यक्ष, कृष्ण मोहन यादव जिला उपाध्यक्ष, वैभव श्रीवास्तव महासचिव, फारूक अब्दुल्ला, सिद्धार्थ सिंह सचिव, सलाहुद्दीन वरिष्ठ सलाहकार, अजय चौधरी कोषाध्यक्ष और धर्मनाथ, सलीम मीडिया प्रभारी चुने गये।


पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये प्रदेश सचिव विजय पाण्डेय ने कहा कि एसोसिएशन फार्मासिस्टों के हितों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगा, पूरा प्रयास होगा कि नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लायी जाय और फार्मासिस्टों के रिक्त पद भरे जांय। उन्होने अधिकार हासिल करने के लिये एकजुटता बनाये रखने पर जोर दिया। कहा कि बिना लाइसेंस और फार्मासिट के चलने वाले मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई के लिये शीघ्र प्रयास किये जायेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राम औतार, अनूप चौरसिया, प्रभूनाथ, सलमान, अमन गुप्ता, अभिषेक उपाध्याय आदि एसोसिएशन सदस्य एवं फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages