<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 1, 2026

पीड़ित प्रवीण श्रीवास्तव से मिला कायस्थ पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, न्याय दिलाने का भरोसा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


सलेमपुर। सलेमपुर स्थित पीड़ित प्रवीण श्रीवास्तव के आवास पर कायस्थ पार्टी देवरिया के जिला अध्यक्ष धनेश श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली और हर स्तर पर सहयोग व मदद का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रवीण श्रीवास्तव को न्याय दिलाने के लिए जल्द ही डीआईजी को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने भी इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

https://www.facebook.com/share/v/18KBww5USu/

वीडियो न्यूज देखने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके ओपन करें 

No comments:

Post a Comment

Pages