<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 17, 2022

गैंग बनाकर करती थीं लूट किया गया गिरफ्तार


 गोरखपुर। गैंग बनाकर लूट करने वाली 06 महिलाओं को प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा अमित कुमार दूबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामबहादुर यादव मय हमराही फोर्स को जरिये मुखबीर खास की सूचना पर बासस्थान मेला से समय करीब 11.05 बजे अभियुक्तागण समिन्त्रा देवी पत्नी छांगुर हरिजन निवासी कुशहरा थाना बखिरा उम्र 65 वर्ष, पूनम हरिजन पत्नी रामबचन निवासी कुशहरा थाना साथा जनपद संतकबीर नगर, शिल्पा हरिजन पत्नी संजय हरिजन निवासी कांशीराम आवास थाना खलीलाबाद संतकबीरनगर हालमुकाम मुजुरी थाना पनीयरा जनपद महाराजगंज, सूरसती पत्नी लखन उर्फ सूरदास निवासी कुशहरा थाना साथा जनपद संतकबीर नगर, विजेता पत्नी अजय हरिजन निवासी मतौनी कुसमही जंगल थाना खोराबार गोरखपुर, कुमारी साधना पुत्री रामबचन निवासी कुशहरा थाना साथा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से एक मंगलसूत्र पीली धातू का व बरामद 2220 रुपया नगद बरामद हुआ। अभियुक्तागण को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है । 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages