<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 17, 2022

पुलिस के उदासीन रवैया को सीडब्लूसी ने लिया गम्भीरता से, मॉगा एक सप्ताह के अन्दर रिपोर्ट

 

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस के उदासीन रवैये को बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) ने गंभीरता से लिया है। पीड़ित पिता ने शनिवार को सीडब्लूसी के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र के समक्ष प्रस्तुत होकर उन्हे सम्पूर्ण प्रकरण से अवगत कराते हुये न्याय की गुहार लगाया। अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष से एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। उक्त प्रकरण में पीड़ित का कहना है कि 12 मार्च को उसकी नाबालिग को उसी के गांव का एक युवक भगा ले गया। आरोप यह भी है नाबालिग बेटी जेवर और नगदी भी साथ ले गयी है। इस मामले में कई बार स्थानीय पुलिस से फरियाद की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही करना उचित नही समझा। पीड़ित ने इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल, पुलिस अधीक्षक से भी किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages