<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 1, 2026

शिक्षकों की मांगों को लेकर 2 मई को बस्ती में होगा धरना-प्रदर्शन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जनपद में शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर 2 मई 2026 (शनिवार) को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

संघ के केंद्रीय कार्यालय, 109 विधायक निवास राजेंद्र नगर लखनऊ से जारी परिपत्र के अनुपालन में यह कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठन के सदस्य अपनी प्रमुख मांगों के समर्थन में आवाज उठाएंगे।

प्रमुख मांगों में चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 एवं 21 की वापसी, पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतनमान, 22 मार्च 2016 की राजाज्ञा से आच्छादित शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ तथा एनपीएस से जीपीएफ में सम्मिलित शिक्षकों की धनराशि जीपीएफ में जमा करने जैसी मांगें शामिल हैं।

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा।

संघ द्वारा जनपद के सभी प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। साथ ही प्रेस प्रतिनिधियों से भी समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages