<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 15, 2022

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने दिया निर्देश

 बस्ती। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में आने पर गम्भीरता से लिया जायेंगा तथा दोषी अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी। उन्होने कहा कि तीन माह निर्वाचन के बाद तहसील दिवस 16 अप्रैल से शुरू होंगे। इसमें काफी शिकायतें आने की संभावना है। अधिकारीगण समय से उनका भी निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होने कहा कि शिकायत की जॉच हेतु अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व विवाद से संबंधित सभी पक्षों को अवगत करायेंगे। सुनिश्चित करेंगे कि मौके पर सभी पक्ष के लोग उपस्थित हों तथा आम सहमति से निर्णय हो। निर्णय होने के बाद सभी पक्ष के प्रतिनिधि समझौते पर हस्ताक्षर भी करेंगे।

उन्होने कहा कि आईजीआरएस के अलावा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, शासन, राजस्व बोर्ड, विभिन्न आयोग से प्राप्त शिकायतों को भी समय से निस्तारित करें। बैठक का संचालन डिप्टी कलेक्टर सूरज ने किया। बैठक में सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र, सीएमओ डा. चन्द्रशेखर, उप जिलाधिकारी आनन्द श्रीनेत, जीके झा, नायब तहसीलदार के.के. मिश्रा, बीएसए जगदीश शुक्ला, डीपीआरओ डी.एस. यादव, ई-डिस्ट्रीक मैनेजर सौरभ द्विवेदी एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages