<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 15, 2022

16 अप्रैल को राजा लक्ष्मेश्वर सिंह जयंती समारोह

 - इतिहास के कई रहस्यों से पर्दा उठायेगी ‘सर-ज़मीन-ए-हिन्द’

- राजा लक्ष्मेश्वर सिंह जयंती समारोह पर होंगे विविध कार्यक्रम - अनन्या सिंह


बस्ती। राजा लक्ष्मेश्वर सिंह सेवा संस्थान द्वारा 16 अप्रैल शनिवार को राज माता आशिमा सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘सर-ज़मीन-ए-हिन्द’ पुस्तक का विमोचन किया जायेगा। शुक्रवार को राजभवन में आयोजन की रूप रेखा के सम्बन्ध में पत्रकारों से वार्ता करते हुये राज माता आशिमा सिंह ने कहा कि उनकी पुस्तक स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन, भारतीय राजनीति और सामाजिक सृजन, संघर्षो के अनेक रहस्यों से पर्दा उठायेगी।  

राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की पुत्री अनन्या सिंह ने कहा राजा लक्ष्मेश्वर सिंह सेवा संस्थान द्वारा 16 अप्रैल शनिवार को राजा लक्ष्मेश्वर सिंह जयंती समारोह में विविध कार्यक्रम होगे। सायं 4 बजे से 7 बजे तक उदीयमान कवि सम्मेलन, सायं 7 से 8 बजे तक अन्तराष्ट्रीय कथक कलाकार पंडित अनुज मिश्रा द्वारा प्रस्तुति के बाद राज माता आशिमा सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘सर-ज़मीन-ए-हिन्द’ पुस्तक का विमोचन किया जायेगा। इसके बाद रात्रि 8.30 बजे से कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया है। कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय रचनाकारों, साहित्यकारों, कलाकारों को अवसर उपलब्ध कराना है। राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की पुत्री अनन्या सिंह ने कहा कि उनके पिता की स्मृति में यह आयोजन निश्चित रूप से हमें सामाजिक संचेतना के कई बिन्दुओं से जोड़ेगा। प्रेस वार्ता में आयोजन मण्डल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages