<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 12, 2022

अन्तरजनपदीय टप्पेबाज पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

 - पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरक्षी राहुल मिश्र के दाहिने हाथ में लगी गोली  


बस्ती। प्रभारी निरीक्षक थाना गौर संजय कुमार मय पुलिस बल, प्रभारी स्वाट टीम राज कुमार पाण्डेय मय टीम व प्रभारी सर्विलांस सेल उप निरीक्षक दुर्विजय चौधरी मय टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना गौर जनपद बस्ती में वांछित चल रहे रुपये 25000 के इनामिया अभियुक्त सुरेंद्र जायसवाल पुत्र जोखन निवासी ग्राम सहजुपार थाना खजनी जनपद गोरखपुर (उ0प्र0) उम्र करीब 32 वर्ष को 11/12 अप्रैल की रात्री को समय करीब 01ः45 बजे थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भटहा निकट सब्जी मंडी के पास से पुलिस मुठभेड़ में एक तमन्चा 12 बोर, दो खोखा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरक्षी राहुल मिश्र के दाहिने हाथ में गोली लगी एवं अभियुक्त सुरेंद्र जायसवाल के बाएं पैर में गोली लगी जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौर में प्राथमिक उपचार कराने के उपरांत इलाज हेतु सदर अस्पताल बस्ती भेजकर थाना गौर पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

क्या था मामला 

बीते दिनों को थाना गौर जनपद बस्ती पर ओम प्रकाश सोनी पुत्र कृपाशंकर सोनी निवासी वार्ड नं0 09 दीनदयाल नगर बभनान बाज़ार थाना गौर की पत्नी और बहू प्रातः समय करीब 07ः00 बजे पूजा करने महागौरी नगर वार्ड नं0 10 में स्थित काली माता मंदिर में गईं थी जहां से पूजा करने के बाद मंदिर से वापस आते समय मंदिर के गेट के पास ही सड़क पर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने ओम प्रकाश की पत्नी से कहा कि आप लकी की माँ हैं जिस पर ओमप्रकाश की पत्नी ने कहा जी हाँ, तब व्यक्ति द्वारा बताया गया कि लकी ने मुझे बताया है कि आपके सोने की चैन में लॉकेट लगाना है इसलिए आपने जो चैन पहना है वो मुझे दे दीजिए जिस पर मेरी पत्नी व्यक्ति के झांसे में आ गई और अपने गले में पहने हुए सोने की चैन को उस व्यक्ति को दे दिया। जब ओमप्रकाश की पत्नी घर पर आकर सारी बातें लोगों को बताते हुए बेटे लकी से पूछा तो लकी द्वारा बताया गया कि ऐसी कोई बात किसी भी व्यक्ति से नहीं कही गई थी। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages