<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 28, 2022

बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम में शिवरात्रि पर लगेगा खोया पाया शिविर

 बस्ती । सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा  जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव यादव देवा ने बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले मेले में खोया पाया शिविर का उद्घाटन किया। कहा कि समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी जय प्रकाश गोस्वामी निरन्तर पिछले 29 वर्षो से मेले में बिछड़े लोगों को एक दूसरे से मिला रहे हैं यह पुनीत कार्य है। कहा कि इस अच्छे कार्य में समाज के सभी वर्गो को सहयोग करना चाहिये।


समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी जय प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि पिछले 29 वर्षो से जन सेवा कार्य जारी है, बिछड़ों को मिलाने में उन्हें अपार प्रसन्नता होती है। खोया पाया शिविर का उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से विजय प्रकाश गोस्वामी, राजेश गिरी, पशुपति गोस्वामी, विशाल चौधरी, संजय यादव, मनोज कन्नौजिया, जीत बहादुर यादव, महेन्द्र पाण्डेय, अभय नरायन गिरी, आजाद गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages