<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 28, 2022

1 मार्च को बस्ती में प्रियंका गांधी करेंगी रोड शो

 बस्ती। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 1 मार्च शिवरात्रि के दिन कम्पनी बाग से रोडवेज चौराहे तक सायं 3 बजे से 6 बजे तक रोड शो करेंगी। इस बीच वे कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिये मतदाताओं से सहयोग का आग्रह करेंगी। यह जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने दी है।


इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र श्रीवास्तव ने मालवीय रोड स्थित चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में अपने घोषणा पत्र के 24 सूत्रीय मुद्दे गिनाये, कहा कि छात्र जीवन से ही वे राजनीति को सेवा मानकर संघर्षरत है। कहा कि कांग्रेस की लहर चल रही है। भाजपा, सपा, बसपा से नाराज मतदाता इस बार कांग्रेस के पक्ष में है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages