<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 28, 2022

एमसीयू के 30 से अधिक विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट में अर्जित की सफलता

 भोपाल माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के 30 से अधिक विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट/जेआरएफ परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विश्वविद्यालय में शोध-अनुसन्धान को बढ़ावा दिया जायेगा। विश्वविद्यालय ने इसी सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मीडिया एवं कंप्यूटर के सात पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किये हैं।


उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2020 और जून 2021 के लिए यूजीसी-नेट/जेआरएफ परीक्षा का आयोजन एनटीए ने किया था। शोध और अकादमिक क्षेत्र में करियर बनाने की रुचि रखने वाले विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थेजिनमें से अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 से अधिक विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है। एमसीयू से एक बार में इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों द्वारा यूजीसी-नेट/जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करने का यह पहला मामला है। विश्वविद्यालय के सभी परिसरों में संचालित विभिन्न मीडिया पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिया मौर्यासंजू कुमावतजनार्दन द्विवेदीचेतन त्रिपाठीअन्नपूर्णा शर्मा और सुरक्षा यादव ने यूजीसी-नेट के साथ जेआरएफ की पात्रता प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है। वहींअपूर्वा श्रीवास्तवसंगम दुबेनिशा यादवमोनिका शर्माशालिनी कुमारीअभय शुक्लाआनंद जोनवाररंजन कुमारप्रज्ञा गुप्तागौरव शर्मामोहन जगपालकीर्ति खन्नासिमरन ठाकुरअनुराग द्विवेदीअभिषेक यादवआयुष ओझासलोनी शर्मायजत द्विवेदीतान्या गुप्ताअमन दुबेसुकांत तिवारी और अनुराग शर्मा सहित अन्य विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर कुलगुरु प्रो. केजी सुरेश ने हर्ष व्यक्त करते हुए सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages