ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा के बिहार राज्य के बिसफी मधुबनी के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने आराध्यदेव श्री विश्वकर्मा भगवान का अपमान करते हुये उनके मुख के स्थान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगाकर पूजा करने का वीडियो वायरल किया, यह भगवान विश्वकर्मा और उनके भक्तों का अपमान है।
जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने वालों में मुख्य रूप से वैजनाथ शर्मा, उमेश चन्द्र विश्वकर्मा, नन्दकिशोर विश्वकर्मा, उदयराज विश्वकर्मा, परमात्मा शर्मा, देवेन्द्र विश्वकर्मा, रामकेश विश्वकर्मा, रामअचल शर्मा, विन्देश्वरी प्रसाद शर्मा, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, अरूणेश विश्वकर्मा, ब्रम्हानन्द विश्वकर्मा, जितेन्द्र विश्वकर्मा, , नोखई प्रसाद विश्वकर्मा, दीपक कुमार, रामनाथ, जुगुल किशोर, श्यामदेव शर्मा, वृजमोहन, राजनाथ शर्मा आदि शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment