<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 27, 2021

कायस्थ समाज को एक जुट करने के लिए विराट समागम और सहभोज कराया जाएगा- मनमोहन श्रीवास्तव

विराट कायस्थ समागम और सहभोज की रूपरेखा तय


बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने कहा कि कायस्थ समाज को एकजुट करने के लिए  विराट कायस्थ समागम कराया जा रहा है, जिसमे देश के नामी कायस्थ राजनेता व सेलिब्रिटी को आमंत्रित किया जाएगा। इस समागम को  सफल बनाना ,संगठन के प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है । जब तक कायस्थ समाज एकजुट नही होगा तब तक राजनैतिक भागीदारी सम्भव नही है। कायस्थ अपनी राजनीति की भागीदारी उसी के साथ तय करेगा जो उसे सम्मान देगा और राजनैतिक अधिकार देगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मयंक श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव ऋषभ श्रीवास्तव गिरजेश बहादुर श्रीवास्तव डा. वी के श्रीवास्तव लाल देवेन्द्र श्रीवास्तव राजेश कुमार श्रीवास्तव रनदीप माथुर अजय श्रीवास्तव विनय प्रकाश श्रीवास्तव अजीत श्रीवास्तव अशोक श्रीवास्तव सूर्य प्रताप श्रीवास्तव मुकेश श्रीवास्तव, डॉ जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव,  सहित कई लोग मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages