तहरीर मिलने पर की जायेगी कार्यवाही - एसपी
बस्ती। बस्ती जिले के हरैया गांव के करमडाड़े गांव में सुबह साढ़े दस बजे गोली चली। जिसमें अंगद नामक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अंगद साइकिल से जा रहे थे कि पीछे से मोटर साइकिल से सन्तोष गौड़ नामक व्यक्ति आ रहा था। दोनों में कहा सुनी हुई। जिसके बाद सन्तोष ने अवैध असलहे से गोली चला दी। घायल अंगद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत सामान्य है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
No comments:
Post a Comment